फ्रैंचाइज़ी

वे सवाल, जो लोग सचमुच पूछते हैं

लागत, समय, फीस और लाइसेंस — साफ़-साफ़ जवाब, उन सवालों के भी जिनका जवाब देना असहज है।

Clinicwala ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांति है। ऐसे पार्टनर्स आमंत्रित हैं, जो हेल्थकेयर इंडस्ट्री में आकर सफलता और नई ऊंचाई पाना चाहते हैं — और जो प्रतिबद्धता से पहले शर्तें साफ़-साफ़ जान लेना चाहते हैं।

क्यों

Clinicwala ई-क्लीनिक ही क्यों खोलें?

ज़मीनी समझ

Clinicwala ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं एवं अपने ग्रामीण साथियों की जरूरत को अच्छी तरह समझता है।

सेवा के साथ आमदनी

Clinicwala आपको सेवा के साथ एक अच्छी आमदनी का मौका देता है।

आपका ज्ञान बढ़ता है

Clinicwala के अनुभवी डॉक्टर के साथ जुड़कर मरीज़ के ईलाज करने से आपके चिकित्सीय ज्ञान में अभूतपूर्व इज़ाफ़ा होता है।

हर कदम पर साथ

इस दौरान Clinicwala हमेशा आपके साथ होता है, हर कदम पर।

फ्रेंचाइजी यानी परिवार

Clinicwala अपने फ्रेंचाइजी को एक परिवार की तरह मानता है।

गुणवत्ता में लगातार सुधार

Clinicwala ट्रेनिंग एवं नई तकनीक के उपयोग से चिकित्सा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार का प्रयास करता है।

जान लीजिए

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फ्रेंचाइजी बनने का पहला कदम क्या है?

फ्रैंचाइज़ी टीम से सीधे संपर्क कीजिए — 788 000 3838 पर फ़ोन कीजिए या info@clinicwala.com पर ई-मेल कीजिए — या इसी वेबसाइट के आवेदन पेज से शुरुआत कीजिए। मांगी गई जानकारी मिलने के बाद संभावित फ्रेंचाइजी को एक विस्तृत फ्रेंचाइजी आवेदन फॉर्म भरकर देना होगा। इसके बाद क्लिनिकवाला की टीम मिलकर बिजनेस के बारे में विस्तार से बात करेगी और यह भी देखेगी कि फ्रेंचाइजी में क्लिनिकवाला की फ्रेंचाइजी संचालित करने की क्षमता है या नहीं।

क्लिनिकवाला की फ्रेंचाइजी लेने में कितना खर्च आएगा?

हमारे पास कई तरह के फ्रेंचाइजी मॉडल हैं। क्लिनिकवाला सेंटर के लिए लगभग 500 वर्ग फुट से 2000 वर्ग फुट के क्षेत्र हेतु प्रारंभिक सेटअप लागत लगभग 2 से 5 लाख रुपये होगी। अलग-अलग मामलों में यह बढ़ भी सकता है। यदि आपके पास पहले से जगह या दुकान है तो लागत काफी कम हो जाएगी।

क्लिनिकवाला फ्रेंचाइजी शुरू करने में कितना समय लगेगा?

औपचारिक एग्रीमेंट के बाद आमतौर से चार से पांच सप्ताह में सेंटर के सभी कार्य शुरू हो जाते हैं। यह सेंटर की तैयारी पर निर्भर करता है।

लागत कब तक निकल आएगी?

यह हर सेंटर में अलग-अलग होता है। यह आपके ऊपरी खर्च, परिचालन लागत और कारोबार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है — इसलिए जो कोई इसका एक पक्का आँकड़ा बता दे, वह अंदाज़ा ही लगा रहा है।

आमदनी कहाँ से होगी? कितनी कमाई की उम्मीद रखें?

क्लिनिक को मुख्यतः तीन सेवाओं से आय होती है: पैथोलॉजी, टेलिमेडिसिन कंसल्टेशन और हेल्थ केयर रेफरल प्रोग्राम। कुल कितनी आय होगी, यह आपकी जगह, आने वाले मरीज़ों की संख्या और सेंटर के संचालन पर निर्भर करता है, इसलिए हम कोई आँकड़ा प्रकाशित नहीं करते — अपने शहर के हिसाब से आँकड़े समझने के लिए फ्रैंचाइज़ी टीम से बात कीजिए।

क्या फ्रेंचाइजी के लिए लाइसेंस लेना होगा?

नहीं, लेकिन आपको औपचारिक वैधानिक एग्रीमेंट साइन करना होगा।

आप फ्रेंचाइजी कहाँ-कहाँ दे रहे हैं?

हमारा दृष्टिकोण पूरे भारत का है, और आवेदन कहीं से भी किया जा सकता है। आज हमारा चालू नेटवर्क बिहार में केंद्रित है — हमारे मौजूदा ई-क्लिनिक वहीं चल रहे हैं। आप कहीं और हों तो भी पूछिए, नेटवर्क बढ़ रहा है।

क्या फ्रेंचाइजी के लिए मेडिकल पढ़ाई की पृष्ठभूमि जरूरी है?

मेडिकल एक्सपिरियंस की कोई आवश्यकता नहीं है। हो तो अच्छा है, पर अनिवार्य नहीं। हमारा फ्रेंचाइजी प्रोग्राम इस तरह तैयार किया गया है कि सभी क्षेत्रों के लोग इसका सफलतापूर्वक संचालन कर सकते हैं।

क्या आप बिजनेस में मदद देते हैं?

हां, हम मदद करते हैं। हम सेंटर सेट-अप करने के प्रारंभ से ही सहयोग करते हैं — सेंटर डिजाइन करने, सुसज्जित करने, कहां कौन सा उपकरण लगेगा, स्टाफ सेलेक्शन, ट्रेनिंग से लेकर रोज़-रोज़ के संचालन तक।

प्रचार किस प्रकार होगा?

क्लिनिकवाला डिजिटल प्रचार करता है, एवं स्थानीय स्तर पर सेंटर के प्रचार के लिए गाइडलाइन और सहयोग दिया जाता है।

क्लिनिकवाला को फीस के रूप में क्या देना होगा?

एग्रीमेंट साइन करते समय ‘प्रारंभिक लाइसेंस फीस’ देना होता है। यह लाइसेंस तीन वर्ष के लिए मान्य होता है, जिसके बाद इसे रिन्यू कराना होता है। रॉयल्टी फीस के बतौर क्लिनिकवाला क्लिनिक के टर्नओवर पर एक निश्चित प्रतिशत निर्धारित कर सकता है, जो मासिक देय होगा। प्रारंभिक लाइसेंस फीस और ऑपरेटिंग लाइसेंस फीस क्लिनिकवाला के विवेक से संशोधित किए जा सकते हैं।

अब भी सोच रहे हैं?

ग्रामीण इलाके में क्लिनिकवाला की ई-क्लिनिक खोलें और अपने आसपास के लोगों की सेवा करें। बात करने के लिए फ़ोन कीजिए 788-000-3838 या मेल कीजिए info@clinicwala.com।

आवेदन शुरू कीजिए